उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कृपा फाउंडेशन द्वारा रामनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत बच्चों में स्टेशनरी वितरण किया गया। स्टेशनरी पाकर बच्चे काफी खुश और उत्साहित हुए। कृपा फाउंडेशन की संस्थापक गगनदीप कौर, हरलीन गंभीर और मनमोहन सिंह ने बताया कि बच्चों को कॉपी, रंग भरने की सामग्री, पीने के पानी के लिए कैंपर और तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए चार्ट्स वितरित किए गए है, ताकि वे पढ़ाई में रुचि लें और उन्हें आसान व चित्रात्मक माध्यम से सीखने में सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं को भी साड़ियां भेंट की गईं। साथ ही उन्हें महिला स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी देकर जागरूक किया गया। udaipur : Kripa Foundation distributes stationery in Ramnagar Anganwadi
इस मौके पर फाउंडेशन के कार्यकर्ता पूजा रावल, आरुष गंभीर, कैलाश पंवार, कुसुम, दिव्यांश बृजवानी ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा का विशेष सहयोग रहा। हरलीन ने बताया कि जल्द ही कृपा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

