उदयपुर के गंगू कुंड से उबेश्वर महादेव तक निकली कावड़ यात्रा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के आयड़ क्षेत्र के स्थित गंगू कुंड (गंगोद्भव कुंड) से मंगलवार को निकली कावड़ यात्रा में शिव भक्तों का जोश नजर आया। kawad yatra udaipur 2025
शिव भक्त गंगू कुंड से कावड़ में जल भरकर भोले के जयकारों के बीच उदयपुर शहर से उबेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। शिव महोत्सव समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि महंत इन्द्र देवदास व नारायण दास ने कावड़ यात्रा को रवाना किया। हजारों शिव भक्त 21 किलोमीटर पदयात्रा कर उबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। kawad yatra udaipur 2025
संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 11 हजार कावड़ तैयार की गई। भक्तों के अपार जनसमूह को देखते हुए ये भी कम पड़ी गई। हालांकि उसके बाद भी शिव भक्त कावड़ यात्रा में शामिल होकर उबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पहले कावड़िये के रूप में गोरेला के नरेश गमेती ने सबसे पहले उबेश्वर महादेव पहुंचकर महादेव जी का जलाभिषेक किया।
महारूद्राभिषेक हुआ
कावड़ यात्रा का जगह जगह धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया। उबेश्वर महादेव मंदिर पर पंडित ओम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में 21 पंडितों द्वारा हवनात्मक महारूद्राभिषेक किया गया। उबेश्वर सत्संग मंडल ने भजन संध्या रखी। माता रानी की झांकियां भी सजाई गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

