Site iconSite icon AR Live News

पुलिस एएसआई पांच हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

dungarpur acb arrest ASI of chorasi police station for taking bribedungarpur acb arrest ASI of chorasi police station for taking bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज मंगलवार को डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जीवणलाल को 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी के भतीजे को मारपीट-झगड़े के मामले में आरोपी न बनाकर गिरफ्तार नहीं करने की एवज में एएसआई जीवणलाल ने 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। dungarpur acb arrest ASI of chorasi police station for taking bribe

एसीबी उदयपुर रेंज डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने बताया कि डूंगरपुर के चौरासी थाने के एएसआई जीवणलाल पटेल द्वारा परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। परिवादी ने बताया था कि उसके भाई और भतीजे को चौरासी थाने के एएसआई जीवणलाल ने थाने में ले जाकर बंद कर दिया था। परिवादी भाई-भतीजे के लिए थाने पहुंचा तो जीवणलाल ने बताया कि चार महीने पहले भतीजे और किसी अन्य व्यक्ति ने गांव में किसी से झगड़ा किया था।

इस पर परिवादी ने कहा भाई को तो छोड़ दो, तो एएसआई ने कहा पहले वह दूसरे व्यक्ति को पकड़कर लाओ, फिर भाई को ले जाओ। परिवादी के कहने पर वह दूसरा व्यक्ति थाने पहुंचा, इस पर परिवादी के भाई को एएसआई ने छोड़ दिया। परिवादी ने भतीजे और उस अन्य व्यक्ति को भी छोड़ने के लिए कहा तो एएसआई ने 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, इस दौरान एएसआई ने रिश्वत राशि में से 3000 रूपए एडवांस में ही परिवादी से वसूल लिए और बचे हुए 7000 रूपए और देने की बात की। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज मंगलवार को एसीबी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए एएसआई जीवणराम को परिवादी से 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version