Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान: दस इंच बारिश, सड़कों पर चली नावें, भीलवाड़ा में बाढ़ जैसे हालात

rajasthan Heavy to very heavy rain in many districts, Flood situation in Bhilwara rajasthanrajasthan Heavy to very heavy rain in many districts, Flood situation in Bhilwara rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में मानसून की जबरदस्त सक्रियता देखने को मिली। कुछ जगह भारी से भारी और अत्यंत भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए है। कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में 242 मिलीमीटर यानी करीब 10 इंच बारिश होने से हाहाकार की स्थिति बन गई है। जगह जगह जल भराव के साथ ही घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घूस गया है। भीलवाड़ा के जेतपुरा में 235 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े नौ इंच बारिश हुई है। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में भी कुछ जगह भारी बारिश होने से नदी नालों में उफान आ गया है। rajasthan : Heavy to very heavy rain in many districts, Flood situation in Bhilwara rajasthan

अत्यंत भारी बारिश के चलते भीलवाड़ा के तिलस्वा तीर्थ क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने है। एसडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगह हुई है। एरू नदी उफान पर बह रही है और तिलस्वा गांव का संपर्क अन्य गांवों और कस्बों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। लोगों को नावों से भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया।

पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ और चित्तौड़ जिले में मानसून की सक्रियता ज्यादा रही। उदयपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। झीलों में हल्की आवक जारी है। हालांकि उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी व उत्तर पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जुलाई को भी भारी व अति भारी तथा कहीं कहीं अत्यंत भारी की प्रबल संभावना है। 30 व 31 जुलाई को भरतपुर,जयपुर व अजमेर संभाग भारी व अति भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान में 2 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

लगातार हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में और अधिक वर्षा की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राजसमन्द जिला कलक्टर अरुण हसीजा ने कुम्भलगढ़ ब्लॉक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों में जल भराव की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version