उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने जावर माइंस के आस पास ग्रीन जावर पहल के तहत मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अगले महीने में अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास के गांवों में 50000 से अधिक पौधे लगाना है। हिंदुस्तान जिंक इस क्षेत्र में 8000 से अधिक पौधे पहले ही लगा चुका है। Hindustan Zinc started plantation campaign
जावर पंचायत के रंवा गांव में सांसद मन्ना लाल रावत, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और सलूम्बर विधायक शांता देवी, हिन्दुस्तान जिंक के सीएचआरओ मुनिश वासुदेवा, सीओओ किशोर एस, जावर माइंस आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालूराम मीणा साथ ही अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। हिन्दुस्तान जिंक के सीएचआरओ मुनिश वासुदेवा ने बताया कि इस अभियान के तहत औषधीय पौधे, फलदार पेड़ और देशी प्रजातियों का पौधरोपण किया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

