जोधपुर, भीनमाल, माउंट आबू, सिरोही में आलीशान कोठी, फार्महाउस, मकान, दुकान
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज शनिवार को सिरोही के आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी के माउंट आबु, सिरोही, जोधपुर और भीनमाल स्थित 7 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसीबी टीमों के सर्च ऑपरेशन में आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी के पास करोड़ों की संपत्ति निकली। सर्च कार्यवाही में सुजानाराम के जोधपुर, भीनमाल, माउण्ट आबु में करोडो रूपये कीमत के आलीशान मकान, कोठी और फार्म हाउस मिले हैं। ACB search on RTO inspector sirohi, recovered Property worth in crores
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी कि जिला परिवहन कार्यालय सिरोही में पदस्थ परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी वाहन पंजीकरण लाईसेंस जारी करने, गुजरात बार्डर पर अवैध वसूली और वाहन निरीक्षण जैसी सामान्य सेवाओं के लिए नियमित रूप से रिश्वत प्राप्त की जाकर भ्रष्ट तरीके से भ्रष्टाचार के साधनों द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से अपनी वैध आय की तुलना में कहीं ज्यादा चल-अचल सम्पत्तियां अर्जित की गई है। जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपयों में है।
गोपनीय शिकायत का एसीबी की इन्टेलीजेंस शाखा ने सत्यापन किया गया, जिसमें सुजानाराम की माउण्ट आबु, भीनमाल, सिरोही व जोधपुर के विभिन्न स्थानों पर आवासीय, व्यवसायिक भूखण्ड, मकान होने के तथ्य पता चले। इस पर आज एसीबी ने करीब ढाई करोड़ रूपए 201 प्रतिशत की परिसम्पतियां वैध आय से अधिक अर्जित का मामला दर्ज कर कोर्ट से तलाशी वारंट प्राप्त कर एक साथ आज अलसुबह आरोपी के माउण्ट आबु, सिरोही, भीनमाल, जोधपुर के करीब 7 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई।
यह संपत्तियां मिलीं
सर्च कार्यवाही में 14 आवासीय, व्यवसायिक अचल सम्पति होने की पुष्टि हुई। आरोपी अधिकारी द्वारा जोधपुर में पॉश कॉलोनी आशापूर्णा सिटी पाल गावं में आलीशान कोठी का निर्माण कर रखा है। जिसमें समस्त आधुनिक लग्जरी महंगे इन्टीरियर लगवा रखे है, आरोपी के पिछले दिनों निवेश के लिए माउण्ट आबु में करोड़ों रूपये की कोठी खरीदने की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त जोधपुर में ही एक मकान और दुकान की पुष्टि हुई है। सभी संपत्तियों की बाजार कीमत करोड़ों रूपए में है। संपत्तियों का आंकलन तकनीकी विशेषज्ञ अप्रुव्ड वेल्यूवर द्वारा करवाया जा रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

