Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः पत्नी, बच्चों की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड

udaipur man killed his wife, two sons and suicide himself in hiranmagriudaipur man killed his wife, two sons and suicide himself in hiranmagri

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 प्रभात नगर स्थित घर में परिवार के साथ किराए से रह रहे युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने कोरोना काल के बाद पिछले तीन-चार वर्षों से आर्थिक रूप से परेशान होने की बात कही है। सूचना पर थानाधिकारी भरत योगी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दंपत्ति और दोनों बच्चों के शवों को मोरचरी शिफ्ट करवाया और परिजन-रिश्तेदार को सूचना दी। udaipur man killed his wife, two sons and suicide himself

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि अंबाफला हाल प्रभात नगर सेक्टर 5 निवासी दिलीप चितारा (40) पुत्र टीकमचंद, पत्नी अलका (37), 6 वर्षीय बेटा खुश और 4 वर्षीय बेटा मनवीर की मौत हुई है। दिलीप, पत्नी और दो बच्चों के साथ प्रभातनगर स्थित घर में ग्राउंड फ्लोर पर किराए से रहता था, वहीं पहली मंजिल पर मकान मालिक रहते हैं। आज पूरे दिन दिलीप के घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी और बच्चे भी नहीं दिखे, तो मकान मालिक रवि सचदेव ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो मकान मालिक को शंका हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गयी तो दिलीप चितारा ने फांसी लगायी हुई थी, वहीं उसकी पत्नी का गला केबल वायर से घोंटा हुआ था और दोनों बच्चों को पेस्टिसाइड पिलाया हुआ था। दिलीप का शव फंदे से लटका हुआ था, वहीं पत्नी और बच्चों के शव कमरे में थे। पुलिस ने चारों शवों को मोरचरी शिफ्ट करवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि दिलीप ने दोनों बच्चों को पेस्टिसाइड पिलाया होगा, इसके बाद पत्नी को भी पेस्टिसाइड पिलाया और उसका केबल वायर से गला घोंट दिया। पत्नी की मौत के बाद दिलीप ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दिलीप की हिरणमगरी में ही आचार और जनरल स्टोर की दुकान थी। यह दुकान भी किराए की थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दिलीप ने आर्थिक हालात बेहद खराब होने की बात कही है। दिलीप ने कहा है कि कोरोना के बाद से आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती चली गयी। इसलिए वह यह कदम उठा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version