Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः पुलिया टूटी,कई गांवों का सीधा संपर्क कटा

Udaipur bridge collapsed in gogunda, connectivity of villages cut offUdaipur bridge collapsed in gogunda, connectivity of villages cut off

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र रावलिया कला से बरवाड़ा जाने वाले मार्ग पर बागड़ा गांव के पास एक पुलिया आज शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गई। इस पुलिया के कटने से इस क्षेत्र के कई गांवों का आपस में सीधा संपर्क कट गया है। Udaipur: bridge collapsed in gogunda, connectivity of villages cut off

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुलिया काफी समय से कमजोर हो चुकी थी उसके बावजूद अधिकारियों का इस तरफ ध्यान तक नहीं गया। शुक्रवार को पुलिया का पूरा स्लैब अचानक जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त पुलिया से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिया टूटने पर तेज आवाज आने पर स्थानीय वार्ड पंच प्रकाश भील सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

क्षेत्रवासी सूर्यवीर सिंह राणावत ने बताया कि पुलिया कमजोर हो चुकी थी इसकी जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई। उसके बावजूद किसी ने पुलिया की सूध नहीं ली। आज इस पुलिया के टूटने से रावलिया कला, बरवाड़ा, बागड़ा सहित कई गांवों का सीधा संपर्क कट गया है। ग्रामीणों, किसानों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी आने जाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही वैकल्पिक रास्ता बनाने की राज्य सरकार व जिला कलेक्टर से मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version