कायड़ माइन को नौवीं, सिंदेसर खुर्द को लगातार तीसरी और रामपुरा आगुचा माइन को लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान मिला
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक की तीन माइंस कायड़, सिंदेसर खुर्द और रामपुरा अगुचा को भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग दी है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा वैज्ञानिक, सुरक्षित और सस्टेनेबल खनन तरीकों के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। Hindustan Zinc recognized by Indian Bureau of Mines with 5-Star Rating for Sustainable Operations
उल्लेखनीय है कि कायड़ माइन को नौवीं, सिंदेसर खुर्द को लगातार तीसरे साल अब तक चार, रामपुरा आगुचा माइन, जो दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत जिंक उत्पादक खदान हैए को लगातार दूसरे साल अब तक चार बार यह पुरस्कार मिला। ये पुरस्कार नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, संजय लोहिया और आईबीएम के महानियंत्रक डॉ पीएन शर्मा द्वारा प्रदान किए गए।
हमारी माइंस प्रकृति और समुदाय के साथ अपने तालमेल के लिए भी जानी जाती
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी माइंस अब सिर्फ उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति और समुदाय के साथ अपने तालमेल के लिए भी जानी जाती है। हर साल मिलने वाली ये 5-स्टार रेटिंग सस्टेनेबिलिटी, नवाचारों और लंबे समय तक मूल्य बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। यह उपलब्धि हिन्दुस्तान जिंक के खनन कार्यों के हर पहलू में सस्टेनेबिलिटी के महत्व को दर्शाता है।
पर्यावरण और जल प्रबंधन में अग्रणी
भारत के सबसे अधिक पानी की कमी वाले क्षेत्रों में संचालन के बावजूद भी हिन्दुस्तान जिंक ने जल प्रबंधन में बड़ी प्रगति की है। कंपनी हाल ही में 3.32 गुना जल सकारात्मक हो गई है, जो पहले के 2.41 से काफी बेहतर है। डीएनवी ने इसकी पुष्टि की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

