Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: पटवारी 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb arrests patwari for taking bribe in vallabhnagar udaipurudaipur acb arrests patwari for taking bribe in vallabhnagar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की इंटेलीजेंस यूनिट टीम ने गुरूवार को वल्लभनगर के बालाथल पटवार मंडल के पटवारी राजेश मीणा को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी की 5 बीघा जमीन के बंटवारे की प्रक्रिया करवाने की एवज में पटवारी ने 12000 रूपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें 2 हजार रूपए वह पहले ही परिवादी से वसूल चुका था। udaipur acb arrests patwari for taking bribe in vallabhnagar udaipur

एसीबी डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि वल्लभनगर के बालाथल पटवार मंडल के पटवारी राजेश मीणा (31) पुत्र समय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वल्लभनगर के ही परिवादी रमेशचन्द्र ने एसीबी कार्यालय शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि उसने 5 बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन विक्रेता प्रभुलाल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के शामिलात जमीन में शामिल थी। परिवादी ने प्रभुलाल से जमीन खरीदी और उक्त जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी से बात की। तब पटवारी ने बताया कि इसके लिए ऑनलाईन आवेदन करना पड़ता है, लेकिन तुम्हारा आवेदन मैं अपने स्तर पर करवाकर बंटवारे का काम करवा दूंगा। लेकिन इसमें 15000 रूपए लगेंगे। 15 हजार रूपए नहीं देने पर बंटवारे का काम नहीं होगा। परिवादी के काफी विनती करने पर बंटवारे के लिए पटवारी ने 12000 रूपए में तय किए।

परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें पटवारी राजेश मीणा ने 2000 रूपए भी परिवादी से वसूल लिए और बची रिश्वत राशि दस हजार रूपए लाकर देने को कहा। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज गुरूवार को एसीबी निरीक्षक सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी राजेश मीणा को परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version