Site iconSite icon AR Live News

बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ में भूकंप आया

Earthquake in Banswara PratapgarhEarthquake in Banswara Pratapgarh

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में बीती रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्रतापगढ़ जिले में भी कुछ क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए है। Earthquake in Banswara Pratapgarh

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार बुधवार 23 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 14 मिनट 48 सेकंड पर बांसवाड़ा में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बांसवाड़ा के बाद रात 11 बजकर 32 मिनट 13 सेकंड पर नेपाल में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता 307 थी और भूकंप का केंद्र जमीन से 100 किलोमीटर नीचे था। Earthquake in Banswara Pratapgarh

बांसवाड़ा के साथ ही प्रतापगढ जिले के कुछ भागों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बुधवार रात को ही करीब साढ़े 11 बजे प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉ.अजलि राजोरिया ने अपील जारी की थी कि प्रतापगढ़ जिले के कुछ भागों में भूकंप के हल्के झटकों की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे में समस्त जिलेवासियों से सावधानी बरते।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version