Site iconSite icon AR Live News

सीएम भजनलाल ने 475 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया

CM Bhajan Lal sharma inaugurated and laid the foundation stone of development works in Nimbahera chittorgarhCM Bhajan Lal sharma inaugurated and laid the foundation stone of development works in Nimbahera chittorgarh

चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़ जिले के निंबाहेड़ा़ के दौरे पर रहे। उन्होंने यहा एक सभा को संबोधित करने के साथ ही निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 475 करोड़ के विकास कार्यां का वर्चुअल शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। CM Bhajan Lal sharma Nimbahera visit

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जलसंसाधन विभाग के 26.95 करोड़, शिक्षा विभाग के 7.19 करोड़, पंचायतीराज विभाग 2.80 करोड़, विद्युत विभाग के 11.77 करोड़, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के 1.89 करोड़, चिकित्सा विभाग के 7.88 करोड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13.10 करोड़, विपणन विभाग के 8.59 करोड़, स्वायत्त शासन विभाग के 64.56 करोड़, वन एवं पर्यावरण के 64 लाख,जलदाय विभाग के 3.39 करोड़ तथा आरएसआरडीसी के 325 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। CM Bhajan Lal sharma Nimbahera visit

निंबाहेड़ा की कृषि उपज मंडी परिसर में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में निंबाहेड़ा के विकास के लिए 519 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 325 करोड़ रुपये की लागत से निंबाहेड़ा से मंगलवाड़ फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। 25 करोड़ की लागत से सिगरी हनुमानजी पर कॉजवे के स्थान पर पुल निर्माण और 20 करोड़ लागत की निंबाहेड़ा में निंबोदा लघु सिंचाई परियोजना का काम भी होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंडी परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए केंद्र सरकार इस साल करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। यह राशि 2014 से पहले की तुलना में 15 गुना अधिक है। हमने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश में युवाओं को 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

निंबाहेड़ा रवानगी से पहले सीएम भजनलाल शर्मा का डबोक एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की। यहां कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी और वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version