Site iconSite icon AR Live News

सुविविः छठे दिन भी जारी रहा संविदा कर्मचारियों का धरना

mlsu Contract employees strike continued for the sixth daymlsu Contract employees strike continued for the sixth day

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कार्यरत स्ववित्त पोषित सलाहकार बोर्ड के अन्तर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को छठे दिन भी धरने पर बैठे रहे। कार्मिकों के धरने के कारण सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे है। mlsu Contract employees strike

सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा (एसएफएस) कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने बताया कि कार्मिक छह दिन से धरने पर है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति हमारी सुध लेने नहीं आया। जबकि हम लोग हमारी वाजिब मांगों को लेकर धरना दे रहे है। दूसरी तरफ कुलसचिव द्वारा काम पर नहीं आ रहे संविदा कर्मियों के लिए नो वर्क नो पेमेंट का नियम लागू करने के आदेश जारी किए जा रहे है। mlsu Contract employees strike

अध्यक्ष ने बताया कि 30 सितंबर 2025 तक का कार्यादेश निकाल कर संविदा कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा जा रहा है। जबकि संगठन की मांग सरकार के आदेश के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक के कार्यादेश और वेतन आदेश ;दोनो साथ में की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार 1 महीने या 2 महीने का कार्यादेश निकाल देता है। उसके बाद हम लोग वेतन आदेश के लिए भटकते रहते है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सैलरी में एक दिन की भी देरी हो जाती है तो हंगामा खड़ा हो जाता है। दूसरी तरफ जब संविदा कर्मचारी के वेतन की बात आती है तो ये लोग मौन धारण कर लेते है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version