Site iconSite icon AR Live News

अजमेर: एक्सीडेंट में कार सवार चार युवकों की मौत, सावलिया सेठ के दर्शन करने निकले थे 5 दोस्त

four died in car accident at highway in mangliawas ajmerfour died in car accident at highway in mangliawas ajmer

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लमाना गांव के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गयी, वहीं एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती है। ये पांचों युवक आज सुबह सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए कार से निकले थे। four died in car accident in mangliawas ajmer

युवक चौसला गांव से निकलकर लमाना गांव के पास हाईवे पर बने कट के पास पहुंचे ही थे, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क के दूसरी साइड पर आ रहे वाहन की चपेट में आ गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार चौसला गांव निवासी प्रेमचंद प्रजापत, सूरज, बजरंगलाल और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक विमलेश गंभीर घायल है, जिसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल भर्ती करवाया गया है। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ है।

पांचों युवक सावलिया सेठ के दर्शन करने कार से निकले थे। पांचों एक ही गांव के रहने वाले हैं। हाईवे पर लमाना गांव के पास बने कट के नजदीक पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क के दूसरी साइड पर आ रहे वाहन की चपेट में आ गयी। जिस वाहन से टक्कर हुई, वह तो मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि एक ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर घायल है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ। गंभीर घायल युवक के होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि हुआ क्या था और वाहन कौन सा था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version