Site iconSite icon AR Live News

डेढ़ फीट खाली मदार छोटा तालाब, मदार बड़ा सवा 18 के करीब पहुंचा: छलकते ही फतहसागर पहुंचेगा पानी

madar talab udaipurmadar talab udaipur

मानसून के शुरूआती दौर में ही पानी की तेजी से आवक होने से मदार बड़़ा तालाब का जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 18 फीट 3 इंच हो चुका है। मदार छोटा तालाब का गेज 21 फीट के मुकाबले 19 फीट 6 इंच के करीब हो गया है। अब कैचमेंट में कुछ घंटों की तेज बारिश होने पर मदार छोटा और मदार बड़ा तालाब पर चादर चलने की उम्मीदें पूरी होनी तय है। इन दोनों का पानी फतहसागर पहुंचेगा और फतहसागर का झरना चलने का इंतजार भी खत्म हो सकेगा। madar talab udaipur

मदार के दोनों तालाब पर चादर चलते ही थूर की पाल पर तेज वेग से पानी गिरना शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस मानसून में बड़गांव-कविता का सीधा संपर्क कटने की पूरी संभावना है। कारण यह कि उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा बड़गांव-कविता मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत थूर की पाल के सामने बनी पूरानी पुलिया को तौड़कर वहां पर नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस पुलिया का काम काफी बाकी है।

वर्तमान में यहां पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जो कि थूर की पाल से तेज रपट चलते ही पानी के वेग के साथ कभी भी कटना तय है। इस स्थिति में बड़गांव-कविता का सीधा संपर्क भी कट जाएगा। रास्ता कटने पर बड़गांव से कविता की तरफ आने जाने वाले वाहनों को फतहपुरा चौराहा और कविता क्षेत्र में बरोड़िया चौकी के पास से ही डायवर्ट करना पड़ेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version