उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वामेश्वर महादेव मित्र संघ द्वारा आगामी 3 अगस्त को देवाली क्षेत्र में फतहसागर किनारे स्थित फतहबालाजी मंदिर से वामेश्वर महादेव(पालड़ी महादेव) मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।(kawad yatra udaipur 2025)
द्वितीय कावड़ यात्रा को लेकर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कावड़ यात्रा तैयारी बैठक रखी गई। बैठक में यात्रा मार्ग और कावड़ यात्रा से जुड़ी विभिन्न तैयारियों को लेकर सभी से सुझाव लिए गए और पिछली कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था को और बेहतर बनाने का तय किया गया। कावड़ यात्रा को सफल बनाने युवा टीम को अलग अलग जिम्मेदारियां भी दी गई है।(kawad yatra udaipur 2025)
भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक
बैठक में तय किया गया कि कावड़ यात्रा फतहबालाजी मंदिर से आरंभ होकर बड़गांव क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर पालड़ी महादेव पर जाकर संपन्न होगी। यहां पर कावड़िये वामेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा मार्ग में आने वाले 11 अन्य शिवालय मंदिरों पर भी कावड़िये भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

