Site iconSite icon AR Live News

प्रतापगढ़ः 62 जगह बिजली चोरी,11 लाख का जुर्माना

Electricity theft at 62 places in Pratapgarh rajasthanElectricity theft at 62 places in Pratapgarh rajasthan

प्रतापगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। एवीवीएनएल के प्रतापगढ़ वृत द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जांच अभियान के तहत बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले पकड़े है। संबंधित लोगों पर विभागीय टीम ने भारी जुर्माना भी लगाया है।(Pratapgarh Electricity theft)

एवीवीएनएल प्रतापगढ़ के एसई आरके अग्रवाल ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के प्रतापगढ़ वृत में चलाये गये सतर्कता जांच अभियान में मंगलवार को 346 स्थानों पर सतर्कता दल द्वारा चेकिंग की गई। इस दौरान विद्युत चोरी के 62 एवं मेलप्रेक्टिस/दुरूपयोग का 1 मामला पकड़ में आया। एवीवीएनएल टीम ने विद्युत चोरी एवं मेलप्रेक्टिस/दुरूपयोग के प्रकरणों में 82854 युनिट का असेसमेंट कर 1174778 रूपये का जुर्माना लगाया है।(Pratapgarh Electricity theft)

प्रतापगढ़ एवीवीएनएल के एसई ने बताया कि प्रतापगढ़ में बिजली चोरी रोकने जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। एवीवीएनएल द्वारा विभिन्न स्तर पर बिजली चोरी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करता पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। लोगों को बिजली चोरी करने की बजाय बिजली निगम में नियमानुसार आवेदन कर विद्युत कनेक्शन लेने की सलाह दी जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version