Site iconSite icon AR Live News

भारी बारिश: कार छोड़कर कलेक्टर-एसपी ट्रैक्टर में हुए सवार

Heavy rain in Pali rajasthanHeavy rain in Pali rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई भागों में पिछले 24 घंटों में मानसून की भारी सक्रियता नजर आयी। पाली जिले में कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालत बन गए है। पाली कलेक्टर ने जल भराव की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश होने से विकट हालात बने हुए है। नदी नाले उफान पर आने के साथ ही जगह जगह जल भराव से आमजन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। Heavy rain in Rajasthan

पाली जिले के हेमावास में सर्वाधिक 190 मिलीमीटर यानी करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई। इधर उदयपुर की झीलों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। फतहसागर का जलस्तर 9 फीट हो चुका है जबकि पीछोला का जलस्तर 10 फीट के करीब है। देवास प्रथम बांध में रात भर में करीब 9 फीट पानी बढ़ने से इसका गेज 27 फीट के करीब पहुंच चुका है। Heavy rain in Rajasthan

कलेक्टर और एसपी ने ट्रैक्टर में सवार होकर हालात देखे

भारी बारिश के चलते कई जगह जल भराव होने से जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चूनाराम जाट ने ट्रैक्टर में सवार होकर शहर का दौरा किया और जलभराव और निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर कई कॉलोनियों में भी जल भराव होने से आमजन को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

पीछले 24 घंटों में तेज बारिश से फतहसागर, पीछोला, आकोदड़ा बांध, देवास प्रथम, मादड़ी बांध, मदार छोटा, वल्लभनगर बांध,सुखेर का नाका सहित उदयपुर के कई जलाशयों में पानी बढ़ा है। प्रदेश में भी कई जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सीसारमा नदी से पीछोला में और स्वरूपसागर लिंक नहर से फतहसागर में आवक जारी है। नदी नाले उफान पर आने से प्रदेश में कई जगह रपट-पुलिया जलमग्न होने से कई क्षेत्रों का आपस में सीधा संपर्क कट चुका है और कई जगह जल भराव से आमजन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है।

उदयपुर संभाग में पिछले 24 घंटो में चित्तौड़ के भैसरोड़गढ़ में 174 मिलीमीटर, चित्तौड़ 52,डूंगरपुर के वैंजना 70, कनबा 65, डूंगरपुर 58, प्रतापगढ़ के वागन बांध 70,राजसमंद चिकलवास 92, राजसमंद 87, गढ़बोर 79, खमनोर 76, देवगढ़ 72, कुंवारिया 66, कुंभलगढ़ 64, उदयपुर शहर 24, सायरा 94, वल्लभनगर 77, देवास 71, ़ऋषभदेव 70, मावली 67, कोटड़ा 59, भींडर 58, बारापाल 55, गोगुंदा 53 और कानोड में 52 मिलीमीटर बारिश हुई। कई अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भीलवाड़ा बिजौलिया 183,जेतपुरा 139,नाहरसागर, डिडवाना-कुंचामन 136, नैवा 107, परबतसर 106, जयपुर किशनगढ़ रैनवाल 106, नाराणिया 104, सांभर 102, पाली हेमावास 190, जोगरावास 107, सरदारसमंद 103,चित्तौड़ के भैसरोड़गढ़ में 174, कोटा मंडाणा 117,डेगाना 119, टोंक धूणी 154 और नेवाई 132 मिलीमीटर।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version