Site iconSite icon AR Live News

आम के नीचे दबने से 9 लोगों की मौत, 10 घायल : आम से लदे ट्रक पलटने से हुआ हादसा

nine killed in mango laden truck accident in andhra pradeshnine killed in mango laden truck accident in andhra pradesh

एआर लाइव न्यूज। आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले में एनएच-716 पर रविवार रात ट्रक पलटने से हुए हादसे में आम के नीचे दबने से 9 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हैं। ये सभी मजदूर आम के बागान से आम तोड़कर शहर ले जा रहे थे। ट्रक में करीब 30 से 40 टन आम लदे हुए थे और 20-21 श्रमिक बैठे हुए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आम के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। रविवार को श्रमिकों ने राजमपेट के पास इसुकुपल्ली स्थित आम के बागान से आम तोड़े। करीब 30 से 40 टन आम ट्रक में लोड किए और 20-21 श्रमिक भी उसी ट्रक में सवार हो गए। ये सभी आग शहर लेकर जा रहे थे। रविवार रात राजमपेट से रेलवे कोडुर के बीच आमों से लदा यह ट्रक पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डीपल्ली चेरुवु में अनियंत्रित होकर पलट गया। आम के नीचे दबने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 1 श्रमिक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटनास्थल से रेस्क्यू किए किए 10 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ये सभी दिहाड़ी मजदूर थे।

हादसे को लेकर आंध्रप्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर घायलों के हरसंभव इलाज का निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version