Site iconSite icon AR Live News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आयी जांच रिपोर्ट: कारणों का हुआ खुलासा, एएआईबी ने जारी की रिपोर्ट

Ahmedabad plane crash Reasons revealed in AAIB Preliminary report of report of air india plane crashAhmedabad plane crash Reasons revealed in AAIB Preliminary report of report of air india plane crash

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना, जिसमें 241 यात्रियों सहित 260 लोगों की मौत हुई थी, की विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट आ गयी है। एएआईबी ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर 15 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन एक सैकंड के अंतराल में बंद हो गए थे, जिससे विमान क्रैश हुआ। Ahmedabad plane crash AAIB Preliminary report

रिपोर्ट में बताया गया है कि टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे, फ्यूल सप्लाई बंद होने से दोनों इंजन भी बंद हो गए थे। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से पता चला है कि फ्यूल सप्लाई बंद होने पर एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि क्या तुमने स्विच बंद किया है, तब दूसरे पायलट ने जवाब दिया, नहीं, मैंने ऐसा नहीं किया है। इसके बाद पायलट ने फ्यूल स्विच ऑन कर इंजन स्टार्ट करने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक इंजन को थ्रस्ट मिलता, विमान क्रैश हो गया। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रारंभिक जांच रिपोर्ट है, अन्य पहलुओं पर जांच जारी है। air india plane crash AAIB Preliminary report

रिपोर्ट में विमान के किसी बर्ड हिट की संभावना से भी इनकार किया गया है। इसमें बताया गया है कि फ्लैप सेटिंग (5 डिग्री) और गियर (नीचे) उड़ान भरने के लिए सामान्य थे। बर्ड हिटिंग संबंधी कोई समस्या नहीं थी। फ्यूल टेस्टिंग में पाया गया कि ईंधन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। ब्लैक बॉक्स से पता चला है कि टेकऑफ थ्रस्ट उस वक्त चालू था, थ्रस्ट लीवर के जरिए विमान के इंजन की ताकत को कंट्रोल किया जाता है।

विमान ने 08:08:39 UTC (13:08:39 IST) पर उड़ान भरी, इंजन ईंधन नियंत्रण स्विच 1 सेकंड के अंतराल पर बंद हो गए, बाद में स्विच चालू कर दिए गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में, एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने कट-ऑफ क्यों किया, दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया। लगभग 08:09:05 UTC (13:09:05 IST) पर एक पायलट ने MAYDAY MAYDAY MAYDAY संदेश भेजा, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने कॉल साइन के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और विमान को एयरपोर्ट की सीमा के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद ही क्रैश होकर एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा है।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे, सिर्फ एक यात्री ही बचा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version