Site iconSite icon AR Live News

सावन के पहले दिन उदयपुर में कुछ देर बरसे बादल

heavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipurheavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सावन के पहले दिन शुक्रवार को उदयपुर शहर के कई क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इधर स्वरूपसागर लिंक नहर से आ रहे पानी से फतहसागर का जलस्तर बढ़कर सात फीट हो गया है।

उदयपुर में सुबह से ही उमस का असर बना हुआ था। दोपहर में बादलों ने सावन की पहली बारिश के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि बारिश का दौर कुछ देर के लिए ही था। सावन के पहले दिन आज सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों का आना शुरू हो गया है।

स्वरूपसागर लिंक नहर से आवक जारी रहने से फतहसागर के जलस्तर में चार इंच और बढ़ोतरी होकर शुक्रवार को इसका गेज सात फीट हो गया। पीछोला का जलस्तर 9 फीट 6 इंच से घटकर 9 फीट 4 इंच पर आ गया है। सीसारमा नदी में अभी भी डेढ़ फीट का बहाव बना हुआ है। उदयपुर शहर में इस सीजन में अब तक 152 मिलीमीटर बारिश हुई है। sawan ki barish in udaipur

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 97 मिलीमीटर बारिश जयपुर के चाकसू में हुई। पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से भारी तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। sawan ki barish in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version