उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने हर वर्ष की भांति इस बार भी उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण करने का अभियान बुधवार को शुरू कर दिया है। rajasthan samaj seva sansthan stationary distribution
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि संस्थान टीम ने समाजसेवी संदीप कुशवाह के सहयोग से गोगुंदा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिटोड़िया में 30 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विजयबावड़ी पंचायत क्षेत्र में दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित इस स्कूल में अधिकांश बच्चे जरूरतमंद थे।
बच्चों के चेहरे खिल उठे
ड्राइंग बुक और कलर सहित स्टेशनरी मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापक जगन्नाथसिंह देवड़ा ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि स्टेशनरी वितरण अभियान लगातार जारी रहेगा। संस्थान की और से चलाए जा रहे इस अभियान में कोई भी समाजसेवी सहयोगी बन सकते हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

