उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। स्वरूपसागर लिंक नहर से पानी की आवक शुरू होने से रात भर में फतहसागर के जलस्तर में चार इंच की बढ़ोतरी हुई है। इधर पीछोला का गेज आधा फीट कम हुआ है। Pichola Fateh Sagar gauge
जलसंसाधन विभाग के अनुसार फतहसागर का जलस्तर बुधवार को 6 फीट 3 इंच था जो कि आज बढ़कर 6 फीट 7 इंच हो गया है। स्वरूपसागर से आ रहे पानी से फतहसागर के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इधर पीछोला का जलस्तर 10 फीट से घटकर आज 9 फीट 6 इंच हो गया है। पीछोला में सीसारमा नदी से आवक हो रही है। रात भर में आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, जोगीवड़ बांध के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। Pichola Fateh Sagar gauge
नसीराबाद में 163 मिलीमीटर बारिश
उदयपुर शहर में आज गुरूवार को कुछ क्षेत्रों में फुहार के रूप में बादलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि उमस का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 163 मिलीमीटर बारिश अजमेर के नसीराबाद में हुई। कोठपुतली में 154, बहरोड़ 106, टासकोला 106 मिलीमीटर बारिश हुई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

