Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने 4 लाख से अधिक घरों को बिजली देने के बराबर जीएजी उत्सर्जन की बचत की

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ग्लोबल एनर्जी इंडिपेंडेंस डे पर हिंदुस्तान जिंक ने जलवायु कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 6.7 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की बचत की है, जो उसके सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल 2025 के 5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य से कहीं अधिक है। Hindustan Zinc Saves GHG Emissions

रिन्यूएबल एनर्जी के कारण जितनी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आई है, वह एक साल तक 4 लाख से अधिक भारतीय घरों को बिजली देने के बराबर है। कंपनी क्लीन एनर्जी की ओर बदलाव लाने और परिचालन दक्षता सुधारने पर स्पष्ट रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है और अपने कार्यों के मूल में सस्टेनेबिलिटी को लगातार शामिल कर रही है।

मिनिस्ट्री ऑफ पावर के आंकड़ों के अनुसार एक भारतीय घर में औसतन सालाना करीब 1538 किलोवाट प्रति घंटा बिजली की खपत होती है। इस अनुसार वित्त वर्ष 25 में हिन्दुस्तान जिंक ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में जितनी कमी की है, वह 4 लाख से अधिक भारतीय घरों की साल भर की बिजली की जरूरत पूरी करने के बराबर है। वित्तीय वर्ष 2025 में हिन्दुस्तान जिंक ने 63ण्6 करोड़ यूनिट रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग किया जो कि स्वयं ने उत्पादित की और बाहर से भी ली। एस एंड पी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 द्वारा मेटल और माइनिंग क्षेत्र में दुनिया की सबसे सस्टेनेबल कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्तए कंपनी ने हाल ही में अपने महत्वाकांक्षी 2030 सतत विकास लक्ष्योंए एसडीजी की घोषणा की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version