Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली NCR, हरियाणा, राजस्थान के जिलों में भूकंप आया

Earthquake in Delhi NCR Haryana Rajasthan districts earthquake epicentre was jhajjar haryanaEarthquake in Delhi NCR Haryana Rajasthan districts earthquake epicentre was jhajjar haryana

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली NCR के आस-पास के इलाके, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में गुरूवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 4 मिनट 50 सैकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। Earthquake in Delhi NCR Haryana Rajasthan districts, earthquake epicentre was jhajjar haryana

भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर सहित नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, भिवानी और हरियाणा के झज्जर, रोहतक सहित अन्य जिले और राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों, सीकर और झुंझुनू में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह जब ज्यादातर लोग उनके ऑफिस, दुकान या काम पर जाने को तैयार हो रहे थे या घर से निकल रहे थे, तभी उन्होंने अचानक भूकंप के झटके महसूस किए, कुछ सैकंड के लिए दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगी, तो लोग काफी डर गए और घबरा कर घरों से बाहर आ गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version