Site iconSite icon AR Live News

पीछोला दस फीट के करीब : सीसारमा से आवक जारी

udaipur pichola lake gauge on 10 feetudaipur pichola lake gauge on 10 feet

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। सीसारमा नदी से पानी की आवक बनी रहने से सोमवार को पीछोला झील का जलस्तर 10 फीट के करीब पहुंच गया है। जिले के कुछ अन्य जलाशयों के जलस्तर में भी 24 घंटों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश का दौर भी बना हुआ है। Pichola gauge

11 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले पीछोला का जलस्तर रविवार को सवा नौ फीट हुआ था। रात भर में इसके जलस्तर में और बढ़ोतरी होकर 10 फीट के करीब पहुंच गया है। आवक को देखते हुए कभी भी स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट किया जा सकता है। फतहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट के मुकाबले करीब 6 फीट है। आकोदड़ा बांध, वल्लभनगर बांध, कोटड़ा क्षेत्र के साबरमती बांध, मादड़ी बांध के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। Pichola gauge

जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 132 मिलीमीटर बारिश दौसा का सिकराय में हुई। सैंथल 113, महुवा 110, अलवर राजगढ़ में 131, करौली टोड़ाभीम 116, सीकर खंडेला 120 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में आज भी बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। राजसमंद के बाघेरी का नाका पर चादर और तेज हो गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version