Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आयकर छापा: 2013 में विधायक का चुनाव लड़े प्रोपर्टी व्यवसायी पर इनकम टैक्स सर्च

udaipur Income Tax raid on property dealer who contested assembly elections in udaipur rural seat in year 2013udaipur Income Tax raid on property dealer who contested assembly elections in udaipur rural seat in year 2013

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को प्रोपर्टी व्यवसायी देवेन्द्र कुमार मीणा पर आयकर छापा मारा है। देवेन्द्र मीणा वर्ष 2013 में उदयपुर ग्रामीण सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। आयकर विभाग की टीमें देवेन्द्र मीणा के घर और कार्यालय से संबंधित दस्तावेज जुटा रही हैं। यह कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) अवधेष कुमार और अपर निदेशक (अन्वेषण) भैराराम चौधरी के निर्देशन में चल रही है। udaipur Income Tax raid on property dealer contested assembly elections in udaipur rural seat in year 2013

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों को देवेन्द्र मीणा के घर से 82 लाख रूपए नगद बरामद हुए हैं। इस नगद राशि के बारे में भी आयकर विभाग की टीमें जानकारी जुटा रही हैं। देवेन्द्र मीणा मुंबई में बिल्डर रह चुके हैं, है और वर्तमान में उदयपुर में प्रोपर्टी व्यवसायी है। ऐसे में देवेन्द्र मीणा की करोड़ों की अघोषित संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई सोमवार देर शाम तक जारी है, ऐसे में आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version