Site iconSite icon AR Live News

गंगू कुंड से उबेश्वर महादेव तक 29 जुलाई को निकलेगी कावड़ यात्रा

Kavad Yatra from Gangu Kund udaipur to Ubeshwar Mahadev on 29th July 2025Kavad Yatra from Gangu Kund udaipur to Ubeshwar Mahadev on 29th July 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के आयड़ स्थित गंगोद्भव कुंड (गंगू कुंड) से आगामी 29 जुलाई को निकलने वाली 20वीं कावड़ यात्रा में 11 हजार कावड़िये उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे । Kavad Yatra udaipur 2025

कावड़ यात्रा को लेकर शिव महोत्सव समिति की बैठक सोमवार को गंगू कुंड पर हुई। समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि श्रावण मास की नाग पंचमी पर आगामी 29 जुलाई को गंगा जी के चौथे पाये गंगोद्भव कुंड (गंगू कुंड) से उबेश्वर महादेव मंदिर तक 21 किलोमीटर की कावड़ यात्रा निकलेगी। क्षेत्र में अच्छी को वर्षा लेकर 2006 में 50 शिवभक्तों ने उदयपुर से कावड़ यात्रा शुरू की थी। इस बार कावड़ यात्रा में 11 हजार कावड़ियें उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

कावड़ियों के अभिषेक के बाद गंगोत्री, जमनोत्री, माना बोर्डर, सरस्वती नदी, कैलाश मानसरोवर, भागीरथ नदी, मंदाकिनी के पवित्र पानी से महादेव का अभिषेक किया जायेगा। सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह का आगाज 21 जुलाई को गंगू कुंड परिसर में राजराजेश्वर महादेव का जलाभिषेक से होगा। तैयारी बैठक में कई शिवभक्त मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version