Site iconSite icon AR Live News

होमगार्ड कमाण्डेंट और कम्पनी कमाण्डर 25000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

jaipur acb arrest home guard training centre commandant and commander for taking bribe rs 25000jaipur acb arrest home guard training centre commandant and commander for taking bribe rs 25000

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र के कंपनी कमाण्डर चन्द्रपाल सिंह शेखावत और कमाण्डेंट नवनीत जोशी को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी को निलम्बन से बहाल करने व ड्यूटी पर लगाने की एवज में दोनों अधिकारियों ने 2 लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। jaipur acb arrest home guard training centre commandant and commander for taking bribe rs 25000

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर द्वितीय को एक शिकायत मिली कि परिवादी को निलम्बन से बहाल करने व ड्यूटी पर लगाने की एवज में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेंट नवनीत जोशी, कंपनी कमाण्डर चन्द्रपाल सिंह के साथ मिलीभगत कर दो लाख रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं। परिवादी के काफी निवेदन करने पर रिश्वत राशि 25-25 हजार की 8 किश्तों में लेना तय किया। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। पुष्टि होने पर आज ट्रेप कार्रवाई करते हुए रिश्वत राशि की पहली किश्त 25 हजार रूपए परिवादी से वसूलते हुए आरोपी कम्पनी कमाण्डर चन्द्रपाल सिंह शेखावत और कमाण्डेण्ट नवनीत जोशी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने नवनीत जोशी को गिरफ्तार कर उसके घर पर सर्च किया, जहां नवनीत जोशी के आवास से एसीबी ने 4 लाख 85 हजार रूपये नगद और 5 भूखण्डों के दस्तावेज और चन्द्रपाल सिंह के आवास की तलाशी में 2 लाख 57 हजार रूपए नगद व और 2 प्लॉट के दस्तावेज मिले है। चन्द्रपाल सिंह की उम्र 58 वर्ष है, दो साल बाद तो इसका रिटायरमेंट है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version