Site iconSite icon AR Live News

डकैतों को ही ठगा: लूटे गए 75 लाख के जेवर नकली बताकर 1 लाख में खरीदे, आरोपी गिरफ्तार

jaipur 75 lakh jewellery robbery case police arrest accuse of buyer of this jewelleryjaipur 75 lakh jewellery robbery case police arrest accuse of buyer of this jewellery

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर की एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस ने 75 लाख के जेवरों की डकैती मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले डकैत ही ठगी का शिकार हो गए। इन जेवरों के खरीददार ने बदमाशों से जेवर लेकर टेस्ट कर उन्हें नकली जेवर बताए और 75 लाख रूपए के जेवर बदमाशों से मात्र 1 लाख रूपए में खरीद लिए थे। jaipur 75 lakh jewellery robbery case : police arrest accuse of buyer of this jewellery

डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया लूटे गए जेवरों के खरीददार अजय कुमार नट को गिरफ्तार किया गया है। जेवर आरोपी के फ्लैट से बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने पूछताछ में कबूल किया है कि आरोपी अजय कुमार ने जेवर नकली बताकर उनसे 1 लाख रूपए में ही खरीदे थे।

जयपुर पुलिस ने बताया कि बदमाशों से लूट का माल खरीदने वाले आरोपी भरतपुर हाल ठाणे, मुंबई निवासी अजय कुमार नट को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के मुंबई स्थित फ्लैट पर दबिश देकर बदमाशों से खरीदे गए लूट के जेवर बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में पता चला है बदमाशों डकैती के बाद अजय कुमार को जेवर खरीदने के लिए दिए थे, जब इसने जेवर चेक किए और बदमाशों को झूठ बोल दिया कि जेवर नकली है। नकली जेवर बताकर अजय कुमार ने बदमाशों से 70 लाख के जेवर मात्र 1 लाख रूपए में खरीद लिए थे। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि 3 जून को आदर्श नगर के साकेत कॉलोनी निवासी बृजमोहन गांधी ने के साथ डकैती की वारदात हुई थी। बृजमोहन ने बताया था कि 3 जून शाम करीब 5.30 बजे वह जौहरी बाजार के रत्नासागर स्थित ऑफिस से कपड़े के बैग में 75 लाख रुपए कीमत के रत्न व जवाहरात लेकर निकले थे। रामसिंह रोड पर पृथ्वीराज टी पाइंट की रेड लाइट होने पर कार रोकी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए, हमला करते हुए कार का शीशा तोड़ा और कार में जेवरों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

मामले में पुलिस चार बदमाश धर्मवीर उर्फ राहुल जाट, राहुल चौधरी, अरविन्द जाटव उर्फ नेता और अनिकेत उर्फ लाला को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि गिरोह के मुख्य सरगना फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version