Site iconSite icon AR Live News

बड़ाला क्लासेज़ ने सीए इंटर में ऑल इंडिया रैंक 3 के साथ कुल 4 रैंक पर जमाया कब्जा

Badala Classes student secured 3rd All India Rank in CA Inter Badala Classes udaipurBadala Classes student secured 3rd All India Rank in CA Inter Badala Classes udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए फाउण्डेशन एवं इंटरमीडिएट मई 2025 की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें बड़ाला क्लासेज़ के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर 3rd, 28th, 35th एवं 37th रैंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। Badala Classes student Nilay secured 3rd All India Rank in CA intermediate may 2025

बड़ाला क्लासेज के निदेशक सीए राहुल बड़ाला ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बड़ाला क्लासेज़ के निलय डांगी ने 502 अंक के साथ अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान व राजस्थान में प्रथम, मौलिक तिवारी ने 462 अंक के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 28 वां स्थान, नयन चोर्डिया ने 455 अंक के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 35 वां स्थान एवं कृष्णकांत टांक ने 453 अंक के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 37वां स्थान प्राप्त किया। बड़ाला क्लासेज के 61 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण की। जहां पूरे देशभर में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का बोथ ग्रुप्स रिजल्ट लगभग 14 प्रतिशत रहा, वही बड़ाला क्लासेज़ ने 51 प्रतिशत का परिणाम दिया।

बड़ाला क्लासेज के निदेशक सीएमए सौरभ बड़ाला ने बताया कि सीए फाउण्डेशन के परीक्षा परिणामों में प्रथम 3 में से 3 रैंक्स पर बड़ाला क्लासेज़ के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। बड़ाला क्लासेज़ के गीतांश दीवान ने 314 अंक, गजाला कौसर ने 308 अंक, मानस भराडिया ने 304 अंक के साथ टॉप स्थानों में जगह बनाई। देशभर में सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट लगभग 15 प्रतिशत रहा, वहीं बड़ाला क्लासेज़ ने 93 प्रतिशत का परिणाम दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version