Site iconSite icon AR Live News

मानसूनी सफर: इंदरगढ़ में 144 मिलीमीटर बारिश

Very Heavy Rainfall rajasthanVery Heavy Rainfall rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना हुआ है। एक दो स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश भी हुई है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 144 मिलीमीटर बारिश बूंदी जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में हुई जबकि सवाईमाधोपुर के देवपुरा में 140 मिलीमीटर बारिश हुई। Very Heavy Rainfall Bundi Indergarh

उदयपुर शहर में आज भी बादलों की मौजूदगी के बीच लोगों को तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। इस मानसून में उदयपुर शहर में अब तक चार इंच बारिश भी नहीं हुई है। झीलों के कैचमेंट में भी अभी तक तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में झीलों में तेजी से पानी की आवक का इंतजार भी बना हुआ है। Very Heavy Rainfall Bundi Indergarh

आज शनिवार को जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश हो सकती। उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना है। भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती। दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से कमी होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version