Site iconSite icon AR Live News

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

hindustan zinc sakhi production samiti is proving to be a milestone in empowering rural womenhindustan zinc sakhi production samiti is proving to be a milestone in empowering rural women

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर के तहत विभिन्न परियोजनाएं चलायी जा रही है, जिनमें लघु उद्योगों को बढ़ावा देना प्रमुख है। विगत 5 वर्षो में दो महिला उद्योग स्थापित किये गये, जिसमें महिलाएं उद्यमी बनकर उभरी हैं। अगस्त 2021 में स्थापित महिला-स्वामित्व और महिला-नेतृत्व वाला सामाजिक उद्यम, सखी उत्पादन समिति ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। hindustan zinc sakhi production samiti is proving to be a milestone in empowering rural women

हिन्दुस्तान जिंक के प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम, सखी पहल से शुरू की गयी यह समिति 30 हजार से अधिक महिलाओं को 2 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में संगठित कर सशक्त बना रही है। इन समूहों ने सामूहिक रूप से 18.8 करोड़ की बचत की है और 100.6 करोड़ रूपए से अधिक के ऋण प्राप्त किए हैं, जिससे हजारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। उदयपुर के निकट जावर गांव की इंदिरा मीणा, नमकीन इकाई से जुड़ी हुई है, वह कहती है कि ]हम इन-हाउस मसालों से नमकीन बनाते हैं। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और बेटे की शिक्षा में सहयोग कर रही हूं।

जिंक ने सखी समूहों की आय सृजन को प्राथमिकता समझते हुए सखी के उत्पादों को बेचने के लिए स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री और बाजार से जोड़ा है, ताकि सखी महिलाओं के बने उत्पाद सीधे बाजार में पहुंचे। सखी उत्पादन समिति के तहत दो मुख्य ब्रांड हैं।

वर्तमान में राजस्थान और उत्तराखंड में स्थित 14 उत्पादन इकाइयों जिनमें 8 कपड़ा और 6 खाद्य इकाइयां संचालित है एवं 200 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त0 100 से अधिक बिजनेस सखी ग्रामीण बिक्री एंबेसेडर के रूप में कार्यरत हैं, जो आस-पास के गाँवों और कस्बों में हस्तनिर्मित उत्पाद बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करती हैं। 2023 में, सखी उत्पादन समिति ने अपना पहला ऑनलाइन बाजार हार्ट्स विद फिंगर्स लॉन्च किया, जो ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सीधे उन ग्राहकों से जोड़ता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version