Site iconSite icon AR Live News

रूद्रप्रयाग बस हादसा : 40 किलोमीटर दूर श्रीनगर डेम में मिला लापता मयूरी का शव मिला

Rudraprayag bus accident Missing Mayuri dead body found 5 persons still missingRudraprayag bus accident Missing Mayuri dead body found 5 persons still missing

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रूद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में गिरी उदयपुर के तीर्थयात्रियों की बस हादसे के सातवें दिन आज बुधवार को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लापता मयूरी सोनी का शव मिल गया है। मयूरी सोनी उदयपुर के गोंगुदा निवासी ललित सोनी की बेटी थीं। एक दिन पहले मंगलवार को ही ललित सोनी का गोगुंदा में अंतिम संस्कार हुआ है। ललित सोनी की दूसरी बेटी मौली सोनी सहित अभी पांच लोग लापता हैं, जिनमें चार लोग उदयपुर के हैं।

जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग से करीब 40 किलोमीटर दूर श्रीनगर बांध में मयूरी का शव मिला है। रूद्रप्रयाग पुलिस ने उदयपुर में परिजनों को सूचना दी, जिस पर आज बुधवार को ही दो लोग रूद्रप्रयाग के लिए रवाना हुए हैं। अभी उदयपुर के रवि भावसार (28), सुशीला सोनी (77), मौली सोनी (19) और चेष्ठा सोनी (12) सहित महाराष्ट्र की 54 वर्षीय कट्टा रंजना अशोक लापता हैं।

अब तक उदयपुर के दंपत्ति संजय सोनी, पत्नी चेतना सोनी, 17 वर्षीय ड्रिमी, गोगुंदा निवासी ललित सोनी, उनकी बेटी मयूरी सोनी, राजगढ़ मध्यप्रदेश के दंपत्ति विशाल सोनी, पत्नी गौरी सोनी के शव बरामद हो चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version