Site iconSite icon AR Live News

मानसून: 9 इंच बारिश से हालात हुए विकट

Heavy Rain flood in Jhalawar rajasthanHeavy Rain flood in Jhalawar rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का पिछले 24 घंटों को लेकर जारी किया गया पूर्वानुमान सटीक निकला। राजस्थान के कई भागों में भारी से भारी और अत्यधिक भारी बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। झालावाड़ जिले के कई भागों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। झालावाड़ के परबन बांध क्षेत्र में 24 घंटे में 225 मिलीमीटर यानी करीब 9 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी प्रदेश में कई जगह भरी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। Heavy Rain flood in Jhalawar

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो में झालावाड़ जिले के परबन बांध क्षेत्र में 225 मिलीमीटर बारिश हुई। भीमसागर 205, खानपुर 199, असनावर 178, छापी बांध 130, अकलेरा 107, झालरापाटन 97 और झालावाड़ में 91 मिलीमीटर बारिश हुई है। भारी से अत्यधिक भारी बारिश से झालावाड़ जिले में कई जगह जल भराव की स्थिति बनने और घरों-दुकानों में पानी भरने से लोगों को नुकसान भी हुआ है। नदी नाले उफान पर है और कई जगह सड़के जलमग्न होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। भीमसागर बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इधर उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह और दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। Heavy Rain flood in Jhalawar

झालावाड़ में विकट स्थिति को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीमें बचाव राहत कार्य में लगी हुई है। मंडावर जिले में आहू नदी उफान पर आने से टापू पर बने गागरोन गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। महिला के चार परिजनों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाय गया।

आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। आज भी दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीन-चार दिन हल्के से मध्यम बारिश होने एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

अजमेर के गोयला में 180 मिलीमीटर, केकड़ी 129, भिनाय 112, नसीदाबाद 91, बारां जिले के शेरगढ़ में 185, ब्यावर के नारायणसागर में 129, बिजयनगर 109,मसूदा 101, भीलवाड़ा में गुलाबपुरा 145, हुरड़ा 140, आगुचा 125, जेतपुरा 113, बिजोलिया 110,रूपाहेली 107, कचोला 105, नाहरसागर 90, बूंदी में रावतभाटा 112, गरड़दा 107,करौली में मंडरायल 95, कोटा में जसवंतसागर 165, रामगंजमंडी 139, सांगौद 132, सावन भादो 127, कनवास 116, गांधी सागर 112, कोटा बैराज 94,लाडपुरा 90 और टोंक जिले के मालपुरा में 147 और चित्तौड़ जिले में भैंसरोड़गढ़ में 128 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version