दूसरे दिन भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हैदराबाद,(एआर लाइव न्यूज)। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए भीषण ब्लास्ट के साथ आग लगने के हादसे में मृतकों की संख्या 35 हो गयी है। जैसे-जैसे बचाव दल फैक्ट्री का मलबा हटा रहे हैं, मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मलबे में दबी श्रमिकों की लाशें हादसे का भयानक मंजर दिखा रही हैं। फैक्ट्री में दूसरे दिन आज मंगलवार को भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। Telangana chemical factory blast
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है और पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। Telangana chemical factory blast
जानकारी के अनुसार हादसे के समय दवा कैमिकल प्लांट में 147 श्रमिक काम कर रहे थे। पुलिस सभी श्रमिकों की पड़ताल कर रही है कि कौन हॉस्पिटल में है और किसकी हादसे के समय से कोई खबर नहीं है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका बतायी जा रही है। ऐसे में बचाव दल शीघ्र अति शीघ्र मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
हादसे के समय 700 से 800 डिग्री तापमान था
सिगाची इंडस्ट्रीज गुजरात की कंपनी है और इसके तेलंगाना और महाराष्ट्र में प्लांट हैं। यह दवा निर्माण की फैक्ट्री है, जिसमें माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज नामक दवा बनाई जाती है और अन्य दवा निर्माण कंपनियों को सप्लाई होती है। फैक्ट्री में चार ब्लॉक है, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में दवा प्रोडक्शन का काम होता है। स्प्रे ड्रायर में केमिकल मिक्सिंग के दौरान तापमान 700-800 डिग्री तक पहुंच जाता है, इस तापमान को नियंत्रित करने के लिए ब्लो एयर हैंडलर का उपयोग होता है, जिसकी नियमित सफाई और मेंटीनेंस जरूरी है।
आशंका जताई जा रही है कि ब्लो एयर हैंडलर के ठीक से काम नहीं करने पर ही तापमान नियंत्रित नहीं हुआ और भयानक ब्लास्ट हुआ। तापमान इतना अधिक था कि आस-पास काम कर रहे श्रमिक बुरी तरह जल गए। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार मृतकों की पहचान सिर्फ डीएनए सैंपल के जरिए ही संभव है। Telangana chemical factory blast
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

