Site iconSite icon AR Live News

धौलपुर के बाड़ी में 24 घंटों में 158 मिलीमीटर बारिश

heavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipurheavy-rains-in-udaipur rajasthan half feet water level increased in lake pichhola udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में मानसून सक्रिय रहा और कई जगह भारी और अति भारी बारिश भी हुई है। राजस्थान में सर्वाधिक 158 मिलीमीटर बारिश धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में हुई। उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। Heavy rain in Rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर, धोलपुर 145, सेपू 115, तालाब शाही 113, बारी 106, सरमथुरा 98, बसई नवाब 97, उर्मिला सागर 92, मानीया 87, बसेरी 86, अलवर में 109 मिलीमीटर, भरतपुर के बयाना में 111, उच्चैन 108, सेवर बांध 99 और भरतपुर में 86 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी कई जगह तेज बारिश हुई। Heavy rain in Rajasthan

पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा आज कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा व आसपास के जिलों में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज होने व जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वानुमान अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश की गतिविधियां 2 जुलाई को भी दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में 2 से 5 जुलाई के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version