बांसवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा में मंगलवार को बस स्टैंड पर एक महिला शिक्षक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कार में आए हमलावर ने घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। banswara lady teacher murder by sword at bus stand, lover killed lady teacher
कलिंजरा बस स्टैंड पर लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक कार बस स्टैंड पर रूकी। कार से एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर नीचे उतरा और बस स्टैंड पर बैठी एक महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय लोग घायल अवस्था में महिला को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय लीला ताबियार पत्नी लक्ष्मण ताबियार के रूप में हुई है। जो कि एक स्कूल में अध्यापिका है।
पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है
घटना की सूचना मिलते ही एसपी हर्षवर्धन और बागीदौरा डिप्टी संदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद एसपी ने बताया कि हमलावार की पहचान महिपाल के रूप में हुई जो कि महिला शिक्षक का पूर्व प्रेमी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की अलग अलग टीमेंं बनाई गई है। banswara lady teacher murder by sword at bus stand banswara police arrest accused
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

