Site iconSite icon AR Live News

मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में फिर सक्रिय हो सकता

monsoon in udaipurmonsoon in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में मानसूनी बादलों के दिल खोलकर बरसने का अभी भी इंतजार बना हुआ है। इधर पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 69 मिलीमीटर बारिश जैसलमेर में हुई। उदयपुर में आज शनिवार को कुछ क्षेत्रों में फुहार गिरी। Monsoon Rajasthan

मौसम विभाग के पूर्वानुसार आगामी 3-4 दिन प्रदेश में जोधपुर व बीकानेर संभाग में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 2 से 5 जुलाई के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Monsoon Rajasthan

मानसून पूर्वानुमान अनुसार 2-6 जुलाई के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में 2-6 जुलाई के दौरान कहीं कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है।

तापमान हुआ कम

राजस्थान में रूक रूक कर बारिश होने से अब अधिकांश जिलों में तापमान में कमी आने से मौसम ठंडा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version