Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, धर्मप्रेमियों के उत्साह के बीच जगदीश चौक से शुरू हुई रथयात्रा

udaipur jagannath rath yatra 2025udaipur jagannath rath yatra 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भगवान जगन्नाथ स्वामी आज शुक्रवार दोपहर रजत रथ में विराजमान होकर जगदीश चौक से नगर भ्रमण पर निकले। जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। भगवान जगन्नाथ स्वामी के नगर भ्रमण पर निकलने से पूर्व जगदीश मंदिर परिसर परिक्रमा में पारंपरिक रथयात्रा निकाली गई। पुजारी परिषद की अगुवाई में निकली पारंपरिक रथयात्रा में भक्तों ने जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी का आर्शीवाद लिया। (udaipur jagannath rath yatra 2025)

इसके बाद ठाकुरजी के विग्रह रूप को जगदीश चौक में रजत रथ पर विराजमान किया गया। रजत रथ में भगवान जगन्नाथ स्वामी, माता महालक्ष्मी जी और दानी रायजी की श्रृंगारित प्रतिमाएं विराजित की गई है। 21 बंदूकों की सलामी हुई और जगदीश चौक से जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हुई। रजत रथ में श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति ने रथयात्रा मार्ग को भगवा ध्वज पताकाएं लगाकर मार्ग को सजाया है। इधर गुप्तेश्वर नगर, सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से भी रथयात्रा निकली, इसमें भी बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए है। आयड़ क्षेत्र में गंगूकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर से भी रथयात्रा निकाली गयी।

जगन्नाथ रथयात्रा जगदीश चौक से रवाना हो चुकी है। रथयात्रा शहर के घंटाघर, बड़ा बाजार, भूपालवाड़ी, तीज का चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, आरएमवी रोड, कालाजी-गोराजी, भटियानी चौहट्टा होते हुए आज देर रात जगदीश चौक पहुंचेगी।रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1700 पुलिस कर्मियों को निगरानी में नियुक्त किया गया है। इसमें यातायात पुलिस के जवान भी शामिल है। रथयात्रा से जुड़े मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कलेक्टर नमित मेहता और एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में इस धार्मिक आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। udaipur jagannath rath yatra 2025

नगर भ्रमण पर भगवान जगन्नाथ स्वामी
रथयात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version