Site iconSite icon AR Live News

भगवान जगन्नाथ स्वामी शुक्रवार को निकलेंगे उदयपुर शहर भ्रमण पर

Jagannath Rath YatraJagannath Rath Yatra

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के जगदीश मंदिर से हर साल निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भगवान जगन्नाथ स्वामी 27 जून शुक्रवार को जगदीश चौक में रजत रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर उदयपुर में शुरू हुई जगन्नाथ रथयात्रा हर साल और ज्यादा भव्य रूप ले रही है। Jagannath Rath Yatra udaipur

जगदीश चौक से शुक्रवार दोपहर बाद जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा आरंभ होगी। जगह जगह भक्तों ने रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत की तैयारी की है। रथयात्रा मार्ग को भगवा झंडियो से सजाया गया है। रथयात्रा जगदीश चौक से रवाना होकर घंटाघर,बड़ा बाजार, धानमण्डी, मार्शल चौराहा, झीणी रेत चौराहा, अस्थल मंदिर, अमल का कांटा, कालाजी गौराजी, रंगनिवास चौकी होते हुए देर शाम पुनः जगदीश मंदिर पहुंचेगी। Jagannath Rath Yatra udaipur

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार 27 जून को उदयपुर में आधे दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। रथयात्रा को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रथयात्रा आयोजन से जुड़ी समिति के सदस्यों के साथ रथयात्रा वाले रूट का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version