Site iconSite icon AR Live News

दिमाग में कीड़े की वजह से बार-बार दौरे आ रहे थे: गीतांजली हॉस्पिटल में हुआ सफल उपचार

udaipur geetanjali hospital doctors team successfully treated Neurocysticercosis patientudaipur geetanjali hospital doctors team successfully treated Neurocysticercosis patient

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पाली जिले के 57 वर्षीय रोगी को बार-बार दौरे पड़ने की गंभीर शिकायत थी। परिजनों ने मरीज को पहले जोधपुर, पाली, सुमेरपुर और अहमदाबाद के कई निजी हॉस्पिटल में दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दौरे दिन में कई बार आते थे और दवाइयों से नियंत्रित नहीं हो पा रहे थे। udaipur geetanjali hospital doctors team successfully treated Neurocysticercosis patient

परिजन मरीज को उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल लेकर आए। यहां न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. निशांत अश्वनी ने मरीज की जांच कर एमआरआई ब्रेन स्कैन किया तो मरीज के मस्तिष्क में कई स्थानों पर कीड़े (Neurocysticercosis) होना पाया गया। यह संक्रमण अक्सर अशुद्ध पानी, अधपकी सब्जियों या अधपका मांस खाने से होता है।

यह कीड़े मस्तिष्क में पहुंचकर दौरे जैसी गंभीर स्थिति पैदा करते हैं। रोगी के लगातार दौरे आने की गंभीर स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया व न्यूरोलॉजी विभाग की डॉक्टर्स की टीम द्वारा दवाओं की मात्रा को वैज्ञानिक रूप से पुनः संतुलित (Optimise) किया गया। इलाज के दौरान मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और दौरे पूरी तरह से नियंत्रित हो गए। रोगी को अब दिमाग में मौजूद कीड़ों को खत्म करने की दवा तथा दौरे रोकने की दवा दी जा रही है। उपचार के बाद रोगी पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब नियमित रूप से OPD में सलाह से दवाइयां ले रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version