उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने आज मंगलवार को रूपसागर में तालाब पेटे में अवैध पक्के निर्माण ध्वस्त किए। तालाब पेटे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर न्यायालय की रोक के बावजूद लोग पक्के निर्माण कर रहे थे। UDA demolished illegal constructions roopsagar
यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा आज तहसील शाखा की टीम के साथ राजस्व ग्राम आयड़ स्थित रूपसागर पहुंचे। यहां न्यायालय की रोक और यूडीए द्वारा पाबंद करने के बावजूद लोग पक्के निर्माण कर रहे थे। आज बुजडोजर चलाकर करीब 50000 वर्गफीट तालाब पेटे की जमीन पर बने 3 पक्के निर्माण के साथ ही 7 बाउण्ड्रीवाल भी ध्वस्त की। तालाब पेटे में ही एक और मकान बनाने नींव भरने का काम हो चुका था। इसको भी तोड़ा गया। UDA demolished illegal constructions roopsagar
तालाब पेटे में निवास करने वालों को तीन दिन का दिया समय
यूडीए तहसीलदार ने बताया कि तालाब पेटे में निवास कर रहे कुछ लोगों को तीन दिन में मकान खाली करने को पाबंद किया गया है। इसके बाद यूडीए अपने स्तर पर तालाब पेटे से अन्य निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा। तालाब पेटे में किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

