Site iconSite icon AR Live News

वृद्ध दंपति के साथ पौने दो लाख की लूट: दिनदहाड़े बदमाश रूपयों से भरा थैला छीन ले गए

loot in udaipur Elderly couple robbed by goons rs 1.75 lakh in gogunda udaipurloot in udaipur Elderly couple robbed by goons rs 1.75 lakh in gogunda udaipur

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा के मुख्य बाजार में चारभुजा मंदिर के पास दिनदहाड़े वृद्ध दंपत्ति के साथ पौने दो लाख रूपए की लूट की वारदात हुई है। वृद्ध दंपत्ति जेवर खरीदने बाजार आए थे और बैंक से रूपए निकालकर मुख्य बाजार में सुनार की दुकान पर जा रहे थे। बैंक के बाहर से ही पीछा कर रहे बदमाशों ने मुख्य बाजार में मौका पाते ही वृद्ध दंपत्ति के साथ लूट कर उनका 1.75 लाख रूपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। सूचना पर डीएसपी सूर्यवीर सिंह और थानाधिकरी श्याम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। loot in udaipur : Elderly couple robbed by goons rs 1.75 lakh in gogunda udaipur

पुलिस ने बताया कि सायरा निवासी वृद्ध नाथू सिंह पत्नी के साथ आज मंगलवार दोपहर गोगुंदा जेवर खरीदने आए थे। वे घर से 75 हजार रूपए लेकर आए थे और 1 लाख रूपए निकालने वे गोगुंदा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे। एसबीआई बैंक से उन्होंने 1 लाख रूपए निकाले। बैंक से निकलते समय वृद्ध दंपत्ति के पास कुल 1.75 लाख रूपए थैले में थे। वृद्ध दंपत्ति बैंक से निकलकर सुनार की दुकान पर जाने के लिए गोगुंदा के मुख्य बाजार में चारभुजा जी मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर आए दो बदमाश पौने दो लाख रूपए से भरा थैला वृद्ध दंपत्ति से लूट कर ले गए। वृद्ध दंपत्ति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि बदमाश वृद्ध दंपत्ति का बैंक के बाहर से ही पीछा कर रहे थे, मतलब बदमाशों को पता था कि वृद्ध ने बैंक से रूपए निकाले हैं। ऐसे में बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठता है। क्या बदमाश बैंक आने वाले हर ग्राहक पर नजर रखते हैं कि किसने कितने रूपए निकाले या उन्हें किसी अन्य माध्यम से ग्राहकों के रूपए निकाले जाने की जानकारी प्राप्त होती है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी के भयानक अंत की कहानी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version