Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया

Hindustan Zinc champions cutting-edge zinc product portfolio at Galvanizing Conference in MalaysiaHindustan Zinc champions cutting-edge zinc product portfolio at Galvanizing Conference in Malaysia

एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया के गैल्वनाइजर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13वें एशिया पैसिफिक जनरल गैल्वनाइजिंग सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस कॉन्फ्रेंस में हिंदुस्तान जिंक की टीम ने सस्टेनेबल जिंक समाधानों का नेतृत्व कर नवाचारों को प्रस्तुत किया। यह प्रमुख कार्यक्रम 23 से 26 जून तक कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। Hindustan Zinc at Galvanizing Conference in Malaysia

हिन्दुस्तान जिंक के पवेलियन में एक आकर्षक 3-डी ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव पेश किया गया है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को कंपनी के उन्नत, प्रौद्योगिकी-संचालित संचालन का सीधा अनुभव कराया। कंपनी ने गैल्वनाइजिंग इंडस्ट्रीज वर्तमान परिदृश्य और प्रभाव नामक एक विचारशील सत्र का भी नेतृत्व किया। जिसमें वैश्विक लीडर, जंग विशेषज्ञ और नीति निर्माताओं और सस्टेनेबल स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण में जिंक की उभरती भूमिका पर चर्चा की।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया क्लीन एनर्जी प्रणालियों की ओर बढ़ रही है, जिंक का महत्व अभूतपूर्व दर से बढ़ रहा है। हमें इस वैश्विक मंच पर अपने एकीकृत संचालन को प्रस्तुत करने पर गर्व है। दक्षिण पूर्व एशिया के तेजी से विकास के साथ, उच्च गुणवत्ता वाले जिंक की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना एक रणनीतिक प्राथमिकता है। हमारी भागीदारी के माध्यम से, हम मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय विनिर्माण को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।

एकीकृत माइन-टू-मेटल उत्पादक के रूप में हिन्दुस्तान जिंक वैश्विक बाजारों में महत्वपूर्ण धातुओं की आपूर्ति श्रृंखला और निर्बाध डिलीवरी की गारंटी देता है। कंपनी के विविध पोर्टफोलियो में लंदन मेटल एक्सचेंज में पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद शामिल हैं। जैसे स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक, हाई-ग्रेड जिंक, एशिया का पहला कम-कार्बन ग्रीन जिंक इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड जिंक, स्पेशल हाई-ग्रेड जंबो जिंक, हाई-ग्रेड जंबो जिंक, हिंदुस्तान जिंक डाई कास्टिंग अलॉयज 3 और 5, स्पेशल हाई-ग्रेड लेड, साथ ही लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन में पंजीकृत सिल्वर बार (30 किलो और 1 किलो) और सिल्वर पाउडर, अन्य प्रकारों के साथ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version