Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में विदेशी युवती के साथ रेप, आरोपी युवक फरार

foreigner lady raped in Udaipur, accused youth abscondingforeigner lady raped in Udaipur, accused youth absconding

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक होटल में फ्रांस की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, युवति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। udaipur french lady rape case: foreigner lady raped in Udaipur

जानकारी के अनुसार विदेशी युवती 22 जून को उदयपुर घूमने आयी थी, बीती रात टाइगर हिल स्थित एक रेस्टोरेंट कैफे की पार्टी में गयी। पार्टी में ही विदेशी युवती की आरोपी युवक से मुलाकात हुई। दोनों ने कैफे में पार्टी की। युवती का मोबाइल डिस्चार्ज हो रहा था, तो चार्ज करने और रेस्ट करने के बहाने आरोपी युवक विदेशी युवती को एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर ले गया। जहां युवती ने मोबाइल चार्ज के लिए लगाया, इस दौरान युवक ने युवती को जबरन गले लगाने की कोशिश की तो युवती ने आपत्ति की और गले लगने से मना कर दिया। इस पर आरोपी युवक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

युवती की तबियत खराब होने पर वह खुद निजी हॉस्पिटल पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को चिह्नित कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version