Site icon AR Live News

जनता से जुड़े काम समय पर हो, इसके लिए विभागीय तालमेल जरूरी: रोहित गुप्ता

Rajsamand in-charge secretary Rohit Gupta took district level review meeting

राजसमंद, (एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद के जिला प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने शनिवार को राजसमंद में जिला स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता से जुड़े काम समय पर हो इसके लिए विभागीय तालमेल बहुत जरूरी है। सरकारी योजनाओं की सफलता के लिए भी विभागीय समन्वय जरूरी है। Rajsamand district level meeting

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग आयुक्त रोहित गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि जिले में बजट घोषणाओं के तहत जारी समस्त विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निश्चित टाइम लाइन में पूर्ण हो। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। Rajsamand district level meeting

प्रभारी सचिव ने कहा कि राजसमंद और नाथद्वारा धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में एक खास पहचान रखते है। पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं मिलने के साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाए। ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्थित हो। प्रभावी सचिव ने पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था, पर्यटन विभाग द्वारा पिपलांत्री को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली।

बैठक में जिला कलेक्टर कलक्टर बालमुकुंद असावा ने प्रभारी सचिव को जिले में चल रही योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी। बजट घोषणा में शामिल योजनाओं की वर्तमान स्थिति भी प्रभारी सचिव को बतायी। उप वन संरक्षक कस्तूरी प्रशांत सुले, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, एसीओ बृजेश गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version