उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित फिटनेस कार्यक्रम में 21 जून 2025 को मेडिकल पार्टनर के रूप में भाग लिया। यह आयोजन शरीर और मन के रूपांतरण का एक अद्वितीय अनुभव साबित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसे अत्यंत सफल बनाया। geetanjali hospital celebrates yoga day
इस विशेष अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग की प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. अर्चना शर्मा ने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए योग के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया और बताया कि कैसे योग गर्भावस्था के दौरान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है। उनकी प्रस्तुति प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रही।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

