Site iconSite icon AR Live News

जल और पर्यावरण संरक्षण पर हो फोकस, गांवों में मॉडल स्टेडियम बनाओ : डॉ.आरूषि मलिक

Dungarpur Incharge Secretary Dr. Arushi Malik took district level review meetingDungarpur Incharge Secretary Dr. Arushi Malik took district level review meeting

डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला प्रभारी सचिव डॉ.आरुषि मलिक ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्वित की समीक्षा भी की। Dungarpur district level review meeting

जिला परिषद में हुई बैठक में प्रभारी सचिव ने कर्मभूमि से मातृभूमि योजना अंतर्गत रिचार्ज स्ट्रक्चर, एमजेएसए 2.0 में पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही निकाय क्षेत्रों में प्याऊ व्यवस्था की क्रियाशील होने, मानसून के दौरान पौधारोपण करने और बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। Dungarpur district level review meeting

जिला प्रभारी सचिव डॉ.आरुषि मलिक ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को और निखारने के लिए महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत खेल मैदान बनवाने तथा एक मॉडल स्टेडियम बनवाने के कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने दस ग्राम पंचायत चिन्हित करते हुए गांवों में मॉडल लाइब्रेरी विकसित करने, पुलिस विभाग द्वारा नगर परिषद के माध्यम से एक स्थाई सेल्फ डिफेंस कार्यशाला विशेष कर महिला एवं बालिकाओं के लिए शुरू करने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी सचिव ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि जिले से हाइवे गुजर रहे है उनके किनारे पर्याप्त संख्या में पौधे लगाए जाए। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत पेटी लगवाने के साथ ही पालनहार एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं में पात्र अभ्यर्थियों को जोड़ने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिले में 5 जून से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने एंटी रोमियो स्क्वाड टीम, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण की प्रभारी सचिव को जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीमौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version