Site iconSite icon AR Live News

जनजाति विकास के लिए अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जरूरी : भजनलाल शर्मा

Tribes Advisory Council Meeting jaipurTribes Advisory Council Meeting jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक शुक्रवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जनजाति विकास के लिए अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जरूरी है। जनजाति क्षेत्रीय विकास के लिए सरकारी योजनाओं का उचित क्रियान्वयन हो इसके लिए हम सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। Tribes Advisory Council Meeting

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति विकास के लिए पूरे प्रयास कर रही है। वनाधिकार अधिनियम -2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी किए जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्र में बिजली कनेक्शन समय पर जारी करने के भी निर्देश दिए। Tribes Advisory Council Meeting

मुख्यमंत्री ने बैठक मेंं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि 24 जून से प्रारम्भ होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे़ में सहभागिता रहे। उन्होंने अधिकारियों को आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने सहित मां.बाड़ी केन्द्रों में भोजन और पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, विधायक समाराम, फूल सिंह मीणा, प्रताप भील, शान्ता मीणा, गोपीचंद मीणा, ललित मीणा, महेन्द्र पाल मीणा, हंसराज मीणा, राजेन्द्र मीणा, रामबिलास, शंकर लाल डेचा, उदयपुर के उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version